पिंटू को चाय में मानसिक रोगी बेटी की गोलियां पिला दिया था धक्का
हरबंसपुरा के ¨पटू की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस और गोताखोर जुटे रहे। आवर्धन नहर में पांजूपुर हेड पर तलाश के बाद शुक्रवार को ठसका हेड पर गोताखोरों को लगाया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरबंसपुरा के ¨पटू की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस और गोताखोर जुटे रहे। आवर्धन नहर में पांजूपुर हेड पर तलाश के बाद शुक्रवार को ठसका हेड पर गोताखोरों को लगाया गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गोताखोर जुटे रहे, लेकिन पता नहीं लग सका। उधर, ¨पटू को आवर्धन नहर में फेंकने के आरोपित डॉ. नरेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही मंजूर की।
डॉ. नरेश की बेटी मानसिक रोगी है। उसे एलप्रेक्स की दवा दी जाती है। जिससे उसे नींद आती है। डॉ. नरेश ने पुलिस के सामने कबूला कि ¨पटू ने उसे भूख लगने की बात कही थी। जिस पर उसने कहा कि बाहर चलते हैं, वहीं पर कुछ खाएंगे। मैंने भी कुछ नहीं खाया है। इस दौरान दोनों ने बाहर फास्ट फूड खाया। बाद में दोनों रेलवे स्टेशन की ओर गए। जहां उन्होंने चाय पी। किसी तरह नजर बचाकर नरेश ने ¨पटू की चाय में बेटी को दी जाने वाली गोलियां डाल दी। जो काफी मात्रा में डाली गई। जब ¨पटू को नींद आने लगी, तो वह उसके साथ गया और पांजूपुर हैड पर उसे धक्का दे दिया।
--------
यह था मामला
मंगलवार की शाम को हरबंसपुरा का 23 वर्षीय ¨पटू जम्मू कॉलोनी में अपने पिता के दोस्त व पारिवारिक मित्र डॉ. नरेश के पास उधार दिए सात लाख रुपये लेने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात भर परिजन उसे तलाशते रहे। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। डॉ. नरेश ने परिजनों को बताया था कि रात करीब नौ बजे ¨पटू को पांजूपुर हेड के पास छोड़ा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी डॉ. नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने कबूला कि ¨पटू को आवर्धन नहर में पांजूपुर पुल से धक्का दिया और उसकी कार भी नहर में गिरा दी। वीरवार को पुलिस ने आवर्धन नहर से ¨पटू की कार बरामद कर ली। लेकिन ¨पटू का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है।
-----
¨पटू के घर पर मातम
¨पटू के घर पर मातम जैसा माहौल है। जिसको भी इस बारे में पता लग रहा है। वह परिवार का दुख बांटने के लिए पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश में रिश्तेदारी होने की वजह से वहां से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। ¨पटू के छोटे भाई ¨टकू का कहना है कि पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं। पुलिस शुक्रवार को भी गोताखोरों के साथ नहर में तलाशी लेती रही। वहीं निवर्तमान पार्षद जसबीर बिट्टू का कहना है कि ¨पटू व्यवहार कुशल था। उसके पिता के साथ काफी समय से उनका भी पारिवारिक रिश्ता है। ¨पटू अक्सर उनके पास आता रहता था। कोर्ट परिसर से लाइव :
लंच के बाद पुलिस न्यायाधीश सुनील कुमार की कोर्ट में डॉक्टर को लेकर गई।
चौकी प्रभारी अनिल कुमार : सर आरोपित की रिमांड चाहिए। इसने एक युवक को नहर को फेंका है। उसकी कार मिल गई है।
जज : आरोपित पक्ष का वकील कौन है?
आरोपित : मेरा कोई वकील नहीं है सर।
जज : लीगल एड की सुविधा दी जाए। 20 मिनट बाद वकील कश्यप आए। आरोपित को बताया कि वे उनके केस की पैरवी कर रहे हैं। कागजों पर उसके साइन कराए।
पुलिस : सर, सात की रिमांड चाहिए। नहर में ¨पटू की तलाश जारी है।
लीगल एड : सर, सात दिन की रिमांड ज्यादा है।
पुलिस : सर, नहर बहुत लंबी है। बहाव भी तेज है। डॉक्टर की निशानदेही पर ही ¨पटू की तलाश की जा सकती है।
जज : ठीक है। चार दिन की रिमांड दी जाती है।
पुलिस : ठीक है सर। जरूरत पड़ी तो दोबारा से रिमांड मांगी जाएगी।
(जैसा कोर्ट से बाहर आकर पुलिस और अधिवक्ताओं ने बताया)