मेयर ने पुराना हमीदा में सुनी समस्याएं, विकास कार्यों पर ली राय
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने बुधवार को वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा का दौरा किया।
जासं, यमुनानगर : नगर निगम मेयर मदन चौहान ने बुधवार को वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा का दौरा किया। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा की। इस दौरान मेयर चौहान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के निवास पर भी गए। क्षेत्र में सड़कों पर घूम रही बेसहारा गोवंश का मुद्दा भी लोगों ने मेयर के सामने रखा। मेयर ने कहा कि कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा और भी विकास कार्य होंगे। सभी वार्डो में निष्पक्ष रूप से काम हो रहे हैं। प्रयास है कि हर वार्ड की छोटी छोटी समस्याओं में तुरंत समाधान किया जाएं। स्ट्रीट लाइट व सफाई संबंधित समस्याओं को त्वरित समाधान किया जा रहा है। इंजीनियरिग विभाग संबंधी जटिल समस्याओं के समाधान के लिए टेंडर प्रकिया द्वारा समाधान करवा रहे हैं। इसी के चलते पुराना हमीदा का दौरा किया गया। मौके पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, कमल देव सैनी, धर्मपाल मामा, योगेश चौधरी, कमल थापा, दीपक पासवान, ललिता, किरण व गीता आदि मौजूद रहे।