मेयर ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण
मेयर मदन चौहान ने वार्ड नंबर 14 के पुराना हमीदा में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। करीब 24 लाख की लागत से यहां सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा। मेयर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को केंद्र के निर्माण में तेजी लाने व गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। सामुदायिक केंद्र में केयर टेकर रूम पार्षद रूम शौचालय रसोई व अन्य रूम भी बनाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
मेयर मदन चौहान ने वार्ड नंबर 14 के पुराना हमीदा में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। करीब 24 लाख की लागत से यहां सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा। मेयर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को केंद्र के निर्माण में तेजी लाने व गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। सामुदायिक केंद्र में केयर टेकर रूम, पार्षद रूम, शौचालय, रसोई व अन्य रूम भी बनाए जाएंगे।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि ट्विनसिटी के विकास को लेकर नगर निगम की ओर से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हर वार्ड में पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पानी की निकासी को नालियों व सीवरेज डाले जाते है। कालोनी वासियों के लिए धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रम करने को सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। शहरवासियों की सेहत व स्वास्थ्य के लिए पार्कों के निर्माण व सुंदरता पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मेयर चौहान ने कहा कि शहर को साफ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अपना शहर हराभरा व सुंदर होगा और स्मार्ट सिटी के रूप में उभर कर आएगा। मौके पर ओमपाल, जंगशेर, संदीप धीमान, सुनील कालड़ा, दिनेश कांबोज आदि मौजूद रहे। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विदेश नीति के लिहाज से गत सात वर्ष कई मामलों में खास रहे, इसमें नए आयाम जुड़े। यह शब्द भाजपा नेता संदीप देसवाल ने कहे। वह शुक्रवार को पार्टी के जिला यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पार्टी प्रदेश महासचिव पवन सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, कृष्ण सिगला, सुरेंद्र बनकट, कपिल
मनीष गर्ग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश ने विदेशों के साथ दोस्ती को एक नया रूप दिया
है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसमें अग्रणी रहे। उन्होंने सात वर्षों में
अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, सिगापुर, साउदी
अरब, दुबई, चीन, मालदीव, मलेशिया, इंडोनेशिया, मंगोलिया, जापान, मध्य एशिया,
पश्चिम एशिया व हिद महासागर के कई देशों की यात्रा की। भारत-म्यांमार व थाइलैंड के बीच त्रिपक्षीय राजमार्ग की तरफ तेज कदम बढ़ाए गए। मेक इन इंडिया पर भी खासा
ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में रामनिवास गर्ग, जिला प्रभारी व
सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, जिला महामंत्री कृष्ण
सिगला, जिला आइटी संयोजक
आदित्य चावला व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, उपाध्यक्ष अमित गर्ग व सचिव संजीव गर्ग शामिल थे।