विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
जासं, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता क
जासं, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हरबंसपुरा निवासी गुरप्रीत कौर ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी उसकी शादी फरवरी 2009 को विश्वकर्मा चौक निवासी गुरबचन ¨सह से हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर दहेज से पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर अधिक दहेज देने में मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति गुरबचन ¨सह व ससुराल पक्ष के सदस्यों गुरबक्श ¨सह, संतोष व सिमरन ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।