शादी का झांसा देकर भगाई युवती
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विशाल नगर कालोनी में एक युवक कालोनी की ही किशोरी को शाद
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विशाल नगर कालोनी में एक युवक कालोनी की ही किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विशाल नगर कालोनी निवासी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की किसी काम से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को कालोनी में ही रहने वाला युवक विशाल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें