स्टाइलिश कपड़ों से सजे बाजार, युवा हो रहे आकर्षित
ठंड का पारा बढ़ते ही युवाओं ने अपने पहनावे में बदलाव कर दिया है। ठंड से बचने के साथ स्टाइलिश कपड़ों का फैशन जोरों पर है। जींस के साथ लांग कोट या लेदर जैकेट की मांग बढ़ी है। बाजार में कई स्थानों पर सैल भी लगी हुई है।
जागरण संवादददाता, यमुनानगर : ठंड का पारा बढ़ते ही युवाओं ने अपने पहनावे में बदलाव कर दिया है। ठंड से बचने के साथ स्टाइलिश कपड़ों का फैशन जोरों पर है। जींस के साथ लांग कोट या लेदर जैकेट की मांग बढ़ी है। बाजार में कई स्थानों पर सैल भी लगी हुई है।
बाजार में खरीदारी के लिए आई शोभना, प्रियंका, रजनी, नंदनी ने बताया कि इस समय कई कंपनियों ने जॉकेट व लॉन्ग कोट उतारा है। साथ ही सतरंगी कार्डिगन से भी नजर जल्दी हटती नीं है। कूल फैशन को भांपते हुए बाजार भी नई वैरायटियों के गर्म कपड़ों से सज गए हैं। चटख रंगों के गर्म कपड़ों के साथ स्टाइलिश बूट की डिमांड बढ़ी है। लॉन्ग सूज भी खरीदे जा रह हैं। ऊनी गर्म कपड़े अब पुराने दौर की बात हो गई है। आजकल बाजार लेदर जैकेट और फैब्रिक के गर्म कपड़ों से पटा हुआ है। बड़े शहरों के तर्ज पर छोटे शहर के युवा भी नई फैशन को अपना रहे हैं। इसे देख यहां के गारमेंट्स शोरूम नई वैरायटियों लेकर आए हैं। इसमें जींस के साथ लॉन्ग कोट तो कई अलग रंगों में लेदर जैकेट हैं। मनोज ने बताया कि सेमी ब्रांडेड कंपनी में 1100 से 3000 रुपए तक की रेंज आई है। वहीं महिलाओं के लिए भी गर्म कपड़ों में अच्छी रेंज बनी हुई है। स्कार्फ और मफलर के साथ कार्डिगन चटक रंगों और आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध है। कई कार्डिगन 450 से 750 की मीडियम रेंज में मिल रहे हैं। वहीं ब्रांडेड कपड़ों में भी अच्छी डिमांड है। दुकानदार कर्ण का कहना है कि इस समय उनकी दुकान पर डिमांड अनुसार माल आया है। हर सप्ताह नए डिजाइन मार्केट में आते हैं। ग्राहक किस डिजाइन की मांग करे ये कहना आसान नहीं है।