विद्यार्थियों को दी नशे से बचने की सलाह
संवाद सहयोगी, रादौर: ग्लोबल इंजीनिय¨रग कॉलेज में आर्ट ऑफ लि¨वग संस्था की ओर से सोमवार क
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:51 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर: ग्लोबल इंजीनिय¨रग कॉलेज में आर्ट ऑफ लि¨वग संस्था की ओर से सोमवार को लाइव सेशन आयोजित किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए संस्था के सदस्यों ने नशामुक्त भारत अभियान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। नशे से दूर रहने के उपाय बताए। दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। संस्थान के निदेशक डॉ.आर शर्मा ने नशामुक्त जीवन जीने के प्रति जागरूक किया। नशा सभी विवादों की जड़ है। जो इंसान से हैवान बना देता है। शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। नशा करने वाले शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। नशा करने वाले जीवन में कभी सफल नहीं होते। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, कोमल सोही, नीरज, विकास गर्ग, विनोद, अमन और हेमंत मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें