जातीय समीकरण साधने के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा के बड़े नेता
नगर निगम चुनाव में जातीय समीकरण साधने के लिए अब भाजपा ने बड़े नेताओं का मैदान में उतारा है। बुधवार को विधायक असीम गोयल व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा स्पीकर के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी मदन चौहान के समर्थन में प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
नगर निगम चुनाव में जातीय समीकरण साधने के लिए अब भाजपा ने बड़े नेताओं का मैदान में उतारा है। बुधवार को विधायक असीम गोयल व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा स्पीकर के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी मदन चौहान के समर्थन में प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया। उक्त नेताओं ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का पूर्ण समर्थन व सहयोग भाजपा मेयर उम्मीदवार को है। क्योंकि भाजपा ही ऐसा पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं। इनसेट
कई कॉलोनियों का किया दौरा
भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी मदन चौहान ने शास्त्री कॉलोनी, भगवान गढ़ कॉलोनी, मनोचा अस्पताल, कैंप, प्रोफेसर कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, प्रकाश चौक व गनौली का दौरा किया। हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व श्याम ¨सह राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान यमुनानगर-जगाधरी के सैन समाज, आर्य समाज, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, मुस्लिम समाज, गुलाब नगर से अनुसूचित जाति, गुर्जर समाज, सिख समाज के लोगों ने मदन चौहान को समर्थन देने की घोषणा की। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्पीकर कंवरपाल व भाजपा सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर वे भाजपा व मेयर उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। चौहान ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों व सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। हम सभी धर्मों का मान सम्मान करते हैं। मेयर बनने के बाद यमुनानगर जगाधरी शहर की प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। सीवरेज व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाएगा। वार्ड नंबर 9 में आयोजित कार्यक्रम में बहुत से लोगो नें भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनसेट
विकास कार्यों पर 250 करोड़ खर्च
विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि जगाधरी विधानसभा में 250 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। शास्त्री कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का पूर्ण समर्थन व सहयोग भाजपा मेयर उम्मीदवार मदन चौहान व सभी भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के साथ है। मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी, जिला प्रभारी गजेंद्र सलूजा, महामंत्री राजेश सपरा, अमित चौहान, राम निवास गर्ग, कृष्ण गर्ग, रोचक गर्ग, करनेश शर्मा, तरूण चौहान, अभिषेक, रमण, पंडित धीरज व अन्य उपस्थित थे।