कुवैत से तरणजीत को खींच लाया बच्चों का प्यार
फोटो : 24 - सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी उन्नति संस्था से हुआ संपर्क कुवैत में रहने वाले तरणजीत, अरुण व दीपक को जरूरतमंद बच्चों का प्यार जिले में खींच लाया। सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त युवक खुशी उन्नति केंद्र के संपर्क में आए। दो माह की बातचीत के बाद ये युवक सरोजनी कॉलोनी स्थित पार्क में चलने वाले संस्था के स्कूल में पहुंचे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कुवैत में रहने वाले तरणजीत, अरुण व दीपक को जरूरतमंद बच्चों का प्यार जिले में खींच लाया। सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त युवक खुशी उन्नति केंद्र के संपर्क में आए। दो माह की बातचीत के बाद ये युवक सरोजनी कॉलोनी स्थित पार्क में चलने वाले संस्था के स्कूल में पहुंचे।
संस्था के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि तरणजीत, अरुण व दीपक ने फोन पर उनको बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री पर आने वाले खर्च के पैसे बैंक एकाउंट में भेजने की बात कही थी। इस पर उन्होंने मना कर दिया था। उनसे आग्रह किया कि जो भी वह मदद करना चाहते हैं, संस्था के स्कूल में आकर करें। संस्था किसी से वित्तीय सहायता नहीं लेती है। तीनों ने 125 बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित की। बच्चों से पूछे सवाल
संस्था की ओर से बच्चों को शिक्षा भी दी जाती है। तीनों ने बच्चों से गणित, ¨हदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े सवाल किए। बच्चों के जवाब से प्रभावित हुए। संस्था को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इससे पहले दुबई से भी एक युवक एनजीओ के पास आया था। बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित की थी। ये भी सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए थे। स्लम एरिया के हैं सभी बच्चे
यहां पढ़ने वाले सभी बच्चे स्लम एरिया के हैं। इन बच्चों को अभिभावक पढ़ने नहीं देते थे। संस्था के प्रयास से बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अब ये बच्चे अपना नाम भी लिख लेते हैं। इसके साथ ही संगीत कार्यक्रम, नृत्य में रुचि रखते हैं। जमाने के साथ चलने के लिए कंप्यूटर शिक्षा भी ले रहे हैं।