रणजीत चौटाला और संदीप सिंह को मंत्री बनाने पर बांटे लड्डू
प्रदेश सरकार में रणजीत सिंह चौटाला को कैबिनेट मंत्री और संदीप सिंह सुरमा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे।
संवाद सहयोगी, रादौर : प्रदेश सरकार में रणजीत सिंह चौटाला को कैबिनेट मंत्री और संदीप सिंह सुरमा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे।
संदीप सिंह के समर्थकों ने गुमथला गांव में हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरयाम सिंह के नेतृत्व में लड्डू बांटेकर और ढोल बजवा कर खुशी मनाई। वरयाम सिंह ने कहा कि संदीप सिंह के राज्यमंत्री बनने से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे खिलाड़ियों को ओर सुविधाएं मिल सकेगी। मौके पर कुलवंत संधू, सर्वजीत सिंह, डॉ. शुभम सलुजा, पंकज मदान, गुरुमुख सिंह, अवतार सिंह, सोनू तोमर मौजूद रहे।
उधर, जाट नगर में समाज सेवी धर्म सिंह बंचल व नगर पार्षद महिद्रपाल टीना के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह चौटाला एक साफ छवि के नेता है। उनके कैबिनेट मंत्री बनने से प्रदेश से किसानों, मजदूरों व आम जनता की आवाज बुलंद होगी। मौके पर प्रदीप शर्मा, देवेंद्र मीनू, संदीप छोटाबांस, अमित गुप्ता, लक्की, तरुण अरोड़ा, हर्ष बंचल, सूरज बंचल, बिट्टू, अक्षय मौजूद थे।