प्रतिभाओं की कमी नहीं, तराशने की आवश्यकता : मित्तल
भारतीय मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण व समावेशना के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था भारतीय चित्र साधना के यमुनानगर शाखा का शुभारंभ डीएवी कन्या महा विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संस्था के अखिल भारतीय महा सचिव राकेश मित्तल उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण व समावेशना के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था भारतीय चित्र साधना के यमुनानगर शाखा का शुभारंभ डीएवी कन्या महा विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संस्था के अखिल भारतीय महा सचिव राकेश मित्तल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी व व्यवसायी मदन चौहान ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मान ¨सह आर्य व प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कंवल नयन कपूर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा बनाई गई फिल्म एक्ट-24 का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा।
राकेश मित्तल ने कहा कि भारतीय चित्र साधना भारतीय भाषा की फिल्मों में भारतीय जीवन मूल्य व संस्कृति के संवर्धन के साथ-साथ फिल्म, अभिनय, संगीत, गीत, पटकथा लेखन, निदेशन, डाक्यूमेंट्री, नृत्य, गायन व अन्य विधाओं में रूचि रखने वाले स्थानीय कलाकारों को मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में हर क्षेत्र की अनेक प्रतिभाएं है। इन्हें सही दिशा देने और तराशने की आवश्यकता है। यह कार्य भारतीय चित्र साधना शिद्दत के साथ करने के साथ कृत संकल्पित है।
उन्होंने यमुनानगर चित्र साधना के पदाधिकारियों की घोषणा भी की। सुंदर प्रताप राणा को अध्यक्ष घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में विजय शर्मा, कंवल नयन कपूर, तनु शर्मा, कंचन नागपाल, डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. निर्मल ¨सह व अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वंदिता, यशिका, मिनल व अनिश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। संस्था के संगठन सचिव डॉ. उदय भान ¨सह ने मंच संचालन करते हुए राकेश मित्तल को भरोसा दिलाया कि यमुनानगर के प्रतिभाशाली कलाकारों को संस्था आगे बढ़ने का भरपूर अवसर उपलब्ध करवाएगी।