Move to Jagran APP

लॉकडाउन में कारखाने में मजदूरों से कराया जा रहा था कार्य, प्रबंधक गिरफ्तार

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से बचाने के लिए जारी लॉकडाऊन के आदेशों की उल्लंघना हो रही है। दोसड़का मार्ग पर कारपेट कारखाने में 12 मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डयूटी मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार भारत भूषण ने एसएचओ छोटू राम के साथ छापा मारा। यहां अलग-अलग शैडों में कार्य करते हुए 12 मजदूर मिले। कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार भी वहीं पर था। पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया। एसएचओ छोटू राम ने बताया कि प्रशासन के आदेशों की उल्लंघना करने तथा मजदूरों की जान को जोखिम में डालने के आरोपों में मालिक अरविद साहनी व प्रबंधक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर का

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 05:57 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 06:15 AM (IST)
लॉकडाउन में कारखाने में मजदूरों से कराया जा रहा था कार्य, प्रबंधक गिरफ्तार
लॉकडाउन में कारखाने में मजदूरों से कराया जा रहा था कार्य, प्रबंधक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, साढौरा : कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से बचाने के लिए जारी लॉकडाउन के आदेशों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। दोसड़का मार्ग पर कारपेट कारखाने में 12 मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार भारत भूषण ने एसएचओ छोटू राम के साथ छापा मारा। यहां अलग-अलग शैडों में कार्य करते हुए 12 मजदूर मिले। कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार भी वहीं पर था। पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

एसएचओ छोटू राम ने बताया कि प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने तथा मजदूरों की जान को जोखिम में डालने के आरोपों में मालिक अरविद साहनी व प्रबंधक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, कारखाने में मिले मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया गया था। लॉकडाउन होने के बाद भी यह काम बदस्तूर जारी रहा। मालिक ने उनका वेतन रोक लिया था। रुके वेतन को दिलाने का लालच देकर कार्य करवाया जा रहा था। सभी मजदूरों को मेडिकल जांच के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस कर रही लगातार गश्त :

पुलिस लगातार गस्त कर रही है। लोगों को भी घरों पर ही रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है। जिस वजह से साढौरा में बाजार सुनसान पड़े रहे। गलियों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। एसडीएम नवीन आहुजा ने भी कस्बे का निरीक्षण किया। पुलिस को भी हिदायत दी कि वह लॉकडाउन का पालन कराए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.