Move to Jagran APP

तीन साल पहले फरलो पर गया हत्यारा कर्मवीर गिरफ्तार

फरलो से फरार हत्या के दोषी छछरौली के कर्मवीर उर्फ काला को सीआइए वन की टीम ने काबू किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 08:10 AM (IST)
तीन साल पहले फरलो पर गया हत्यारा कर्मवीर गिरफ्तार
तीन साल पहले फरलो पर गया हत्यारा कर्मवीर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

फरलो से फरार हत्या के दोषी छछरौली के कर्मवीर उर्फ काला को सीआइए वन की टीम ने काबू किया है। वह तीन साल से फरार चल रहा था। कभी उत्तर प्रदेश, तो कभी चंडीगढ़ में छिपता रहा। देररात उसके छछरौली में आने का पता लगा, तो टीम ने तिकोना चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया।

2013 में कर्मवीर ने अपने साथी लक्की और तेजवीर के साथ मिलकर शेरपुर के मुंशी की हत्या कर दी थी। उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया। 2015 में तीनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। 29 दिसंबर 2016 में कर्मवीर फरलो पर आया था। 21 जनवरी 2017 में उसे लौटना था, लेकिन वह जेल नहीं लौटा। उसके खिलाफ पैरोल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 2018 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। सीआइए वन के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि एसआइ जसवीर सिंह, हेड कांस्टेबल, राजेंद्र सिंह, विमल संदीप, सुभाष की टीम ने कर्मवीर को पकड़ा है। तीन साल से वह फरार चल रहा था। कुछ दिन तक वह चंडीगढ़ में रहा। यहां पर टैक्सी चलाने लगा। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के भगवानपुर चला गया। यहां पर मजदूरी करने लगा था। उसकी लव-मैरिज भी हुई थी, लेकिन बाद में शादी टूट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.