लेन देन के विवाद में युवक को चाकू घोंपा, तीन पर केस
लेन देन के विवाद में युवक को चाकू घोंपा तीन पर केस
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 02:09 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सहारनपुर के कूडोरायपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विकास यहां ममीदी में किराय के मकान में रहता है। रात करीब नौ बजे उसका साढू शादीपुर निवासी सोनू अपनी पत्नी के साथ आया। उसके साथ दो और लोग थे। घर में घुसते ही उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया, तो सोनू ने चाकू से विकास पर वार कर दिए। उसकी टांग और पेट में वार किया गया। विकास नीचे गिर पड़ा, तो उस पर कई वार और किए गए। विकास की पत्नी ने शोर मचाया, तो आरोपित वहां से भाग निकले। विकास यहीं पर फैक्ट्री में कार्य करता है। बताया जा रहा है कि सोनू व विकास के बीच पैसों के लेन देन का विवाद था। इस वजह से ही पहले भी उनके बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने विकास के बयानों पर सोनू, शक्ति व एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें