ओलावृष्टि से नुकसान पर कटारिया भी चितित
जागरण संवाददाता यमुनानगर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की तैयार फसल नष्ट हो गई है। इस पर अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने चिता जताई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की तैयार फसल नष्ट हो गई है। इस पर अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया ने चिता जताई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं। इसी के चलते कल बुधवार को कटारिया साढौरा के विधायक बलवंत सिंह के साथ साढौरा और बिलासपुर के गांवों का दौरा करेंगे। किसानों से बातचीत कर नुकसान का जायजा लेंगे और यह भी कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि किसानों को नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों को मुआवजे के लिए गिरदारी की बात भी की है।