राहत कोष में कलानौर पंचायत ने दिया 21 हजार का चेक
कलानौर के सरपंच कांशी राम नरवाल व वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि अमरीक नरवाल ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में योगदान के लिए 21 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि देश पर बड़ी आपदा आई है। इसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 06:09 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 06:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
गांव कलानौर के पूर्व सरपंच कांशी राम नरवाल व वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि अमरीक नरवाल ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में योगदान के लिए 21 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि देश पर बड़ी आपदा आई है। इसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों पर रहे। तभी इस आपदा से बचा जा सकेगा। साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी करें। इस समय में एक दूसरे की मदद कर देश की एकजुटता का परिचय दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें