जजपा के हलका प्रधान विक्रम ने थामा भजपा का दामन, स्पीकर ने किया स्वागत
जननायक जनता पार्टी को क्षेत्र में उस समय गहरा झटका लगा जब बृहस्पतिवार को पार्टी के हलका प्रधान विक्रम हडतान पंकज चमरोडी शुभम खुर्दबन व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
संवाद सहयोगी, जगाधरी : जननायक जनता पार्टी को क्षेत्र में उस समय गहरा झटका लगा जब बृहस्पतिवार को पार्टी के हलका प्रधान विक्रम हडतान, पंकज चमरोडी, शुभम खुर्दबन व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर व रादौर विधायक श्यामसिंह राणा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जजपा हल्का प्रधान विक्रम बैंडी, पंकज चमरोडी, शुभम मंढान ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर व विधायक श्यामसिंह राणा ने विक्रम हड़तान व अन्य कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। विक्रम हडतान के साथ नीरज मलिक मंसुरपुर, पवित्र सिंह सरपंच सतगौली, जसविद्र हड़तान, बलिहार सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष कवंरपाल व विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि पार्टी में विक्रम हड़तान व उसके साथियों को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा। उधर विक्रम हड़तान, पंकज चमरोडी, शुभम मंढान खुर्दबन ने कहा कि जजपा पार्टी में उन्होंने काफी मेहनत की, लेकिन पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। इनेलो व जजपा की आपसी फुट के कारण कार्यकर्ताओं को इसका शिकार होना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि विक्रम इनेलो पार्टी में चार बार युवा हलका प्रधान व एक बार जिला हलका प्रधान रह चुके थे। वहीं अब वह जननायक जनता पार्टी में हलका प्रधान थे। वहीं वह विधानसभा चुनावों में जजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे। गांव हड़तान के सरपंच भी है। परिवार शुरू से ही पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल से जुड़ा हुआ था।