राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में जैसमीन को मिला सांत्वना पुरस्कार
गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा जैसमीन कौर (बीकॉम द्वितीय वर्ष) ने राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 07:35 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 07:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा जैसमीन कौर (बीकॉम द्वितीय वर्ष) ने राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित की गई थी। जिसमें जैसमीन ने अपनी खुद की लिखी हुई कविता को प्रस्तुत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वरिद्र गांधी ने छात्रा को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें