Move to Jagran APP

अंग्रेजी साहित्य के इतिहास की जानकारी दी

मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने बृहस्पतिवार को अंग्रेजी साहित्य के इतिहास बारे व्याख्यान आयोजित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. रामनिवास शर्मा मुख्या वक्ता थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 09:12 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 09:12 AM (IST)
अंग्रेजी साहित्य के इतिहास की जानकारी दी
अंग्रेजी साहित्य के इतिहास की जानकारी दी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर:

loksabha election banner

मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने बृहस्पतिवार को अंग्रेजी साहित्य के इतिहास बारे व्याख्यान आयोजित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. रामनिवास शर्मा मुख्या वक्ता थे। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के इतिहास की जानकारी दी। सभी युगों में महत्व बारे प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव जीवन समाज का अंग है। साहित्यकार समाज की वास्तविक तस्वीर को सदैव साहित्य में उतारता है। अंग्रेजी साहित्य का इतिहास मानव सभ्यता के विकास की गाथा है। विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु कुमार ने साहित्य एवं इतिहास के संबंध व समन्वय के बारे बताया। संयोजक प्रो. सुनीता कपूर ने धन्यवाद भाषण दिया। डॉ. राहुल सिंह ने मंच का संचालन किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने मुख्य वक्ता स्वागत किया। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीता मलिक, डॉ. सुमिता कंवर, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. पूजा रानी, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. सौरभ भारद्वाज उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.