इंदिरा गांधी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : भूपेंद्र
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : देश के लोकतंत्र को अपने प्राणों का बलिदान देकर ¨जदा रखने वाल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : देश के लोकतंत्र को अपने प्राणों का बलिदान देकर ¨जदा रखने वाली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा की अध्यक्षता में ससौली रोड स्थित हलका रादौर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनाई गई।
गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। हरियाणा कांग्रेस के सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने विकासशील भारत के निर्माण में अपना बहुत योगदान दिया है। उन विकट परिस्थितियों में देश को आगे ले जाने का कार्य उन्होंने ही किया है। हमें अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को बचाया है, वह हमारे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। वह कितनी सशक्त महिला थे कि जब उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश का निर्माण किया तो उस समय के विपक्ष के नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उन्हें दुर्गा कह कर संबोधित किया था।
इस मौके पर उनके साथ बलवान ¨सह चेयरमैन, रूपेंद्र राणा, र¨वद्र बबलू , फारुख खान, अली कोसर,अब्दुल राणा,विशाल शर्मा आइटी सेल, सुरेंद्र ¨सह,बचना ¨सह नेगी, सुखदेव काका मडेबर, इंद्रजीत ¨सह, कुलवंत ¨सह मंडेबर, जियालाल, जगदीश लाल हरजीत ¨सह, विक्रम शर्मा, कृष्ण लाल टीनू, प्रदीप मसाना, नीरज,जितेंद्र कुमार,अमन शर्मा उपस्थित थे।