इंडियन स्कूल रहा प्रतियोगिता में प्रथम
भारत विकास परिषद की ओर से स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सुचेता गुप्ता प्रांतीय महिला सह संयोजिका उत्तरी हरियाणा ने की। मुख्यातिथि डॉ. ऋषि राज विशिष्ट रहे। निर्णायक मंडल में तीन लोगों को शामिल किया गया था।
संस, रादौर : भारत विकास परिषद की ओर से स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सुचेता गुप्ता प्रांतीय महिला सह संयोजिका उत्तरी हरियाणा ने की। मुख्यातिथि डॉ. ऋषि राज विशिष्ट रहे। निर्णायक मंडल में तीन लोगों को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर की टीम ने दूसरा व स्वामी विवेकानंद स्कूल अलाहर ने तीसरा प्राप्त किया। विजेता टीमों को परिषद की ओर से मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।