यमुनानगर में दीपावली पर DJ बजाने और हुड़दंग मचाने का विरोध करना पड़ा भारी, दो को कटर से वार कर किया घायल
दीपावली की रात यमुनानगर के आजादनगर में डीजे बजाने और हुड़दंग का विरोध करने पर विवाद हो गया। पड़ोसी और ...और पढ़ें
-1794226882520_m.webp)
यमुनानगर में DJ बजाने और हुड़दंग मचाने का विरोध करना पड़ा भारी। फोटो जागरण
HighLights
दीपावली रात डीजे और हुड़दंग पर हुआ विवाद।
आजादनगर में मेहमानों पर कटर से किया हमला।
दो लोग घायल, पुलिस में शिकायत दर्ज हुई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। आजादनगर में दीपावली की रात डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के घर पर आए मेहमानों के साथ मारपीट की। कटर से वार कर दो मेहमानों को घायल कर दिया। आरोपितों के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में यशपाल ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वे परिवार के साथ अपने घर पर दीपावली का पर्व मना रहा था। आरोप है कि उसका पड़ोसी गली में अपने साथियों के साथ घर के बाहर डीजे बजाकर शराब पी रहा था। इस दौरान वे शराब हाथ में लेकर महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहे थे। आरोपितों को समझाया लेकिन वे नहीं माने।
इसके बाद रात करीब 11 बजे डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को डीजे बंद करने तथा हुड़दंग न मचाने की हिदायत दी। उस समय उन्होंने डीजे बंद कर दिया। पुलिस के जाने के बाद फिर से हुड़दंग मचाने लगे।
रात करीब साढ़े 11 बजे बेटे के दोस्त हर्ष, चंदन और विशाल दीपावली की बधाई देने घर आए थे। जब वे वापस जाने लगे तो हुड़दंग मचा रहे आरोपितों ने उनकी कार पर मुक्का मारा। विरोध करने पर आरोपितों ने कटर से हमला कर दिया। इसमें हर्ष व चंदन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया।
17 जगहों पर हुई छिटपुट घटनाएं
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार, दिवाली की रात को कोई भी बर्न केस ट्रामा सेंटर में नहीं पहुंचा। हालांकि 17 जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं, जिसकी एमएलआर काटी गई हैं। इनमें सड़क दुर्घटना से लेकर मारपीट के मामले शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।