यमुनानगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग को 20 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे छह लाख रुपये, मुंबई पुलिस के फर्जी अफसर बने थे जालसाज
यमुनानगर में साइबर ठगों ने मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को 20 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा। सिम ...और पढ़ें
-1793372644976_m.webp)
60 वर्षीय बुजुर्ग को 20 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे छह लाख रुपये। सांकेतिक फोटो
HighLights
60 वर्षीय बुजुर्ग को 20 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा।
मुंबई पुलिस अधिकारी बन ठगों ने छह लाख लूटे।
सिम कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साइबर ठगों ने रादौर के सिल्लीकलां गांव निवासी 60 वर्षीय धर्मवीर को मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल मुंबई में मनी लांड्रिंग के लिए हुआ है।
इस मामले में एफआइआर दर्ज होने की बात कहकर गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो कॉल कर बनाया दबाव, किस्तों में ऐंठे रुपये
धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से काल आई। वीडियो काल के दौरान आरोपितों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और सिम कार्ड के जरिये मनी लांड्रिंग होने की जानकारी दी। लगातार वीडियो काल कर उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया गया।
पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर आरोपितों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में छह लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। करीब 20 दिन तक ठगों के दबाव में रहने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।