लकड़ी के पोल से गुजारे तार, हवा चलते ही कॉलोनियों में गुल हो जाती बिजली
बिजली निगम के बेहतर सुविधाओं के दावे शहर की आधा दर्जन कॉलोनी में फ्लॉप नजर आए। यहां की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बिजली के तार लकड़ी के पोल से जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम के बेहतर सुविधाओं के दावे शहर की आधा दर्जन कॉलोनी में फ्लॉप नजर आए। यहां की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बिजली के तार लकड़ी के पोल से जा रहे हैं। हवा तेज चलते ही तार सहित पोल नीचे गिर जाते हैं। लोगों की ये परेशानी मंगलवार को सामने आई। एसई बिजली निगम योगराज का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। इस बारे पता कराते है। उसके बाद लोगों की समस्या हल करने का प्रयास रहेगा। 11.15 बजे मनोहर कॉलोनी
यहां सीमेंट पोल के स्थान पर लकड़ी के पोल लगे मिले। कॉलोनी निवासी अर्जुन, मनी राम, रोहताश ने बताया कि 30 साल से यहां रहते है। कई गली यहां ऐसी हैं जहां निगम की ओर से पोल तक नहीं लगाए। लकड़ी के डंडे के सहारे लोगों ने अपने स्तर पर लगाए हैं। इनके ऊपर से तार जा रहे हैं। 11.45 बजे हनुमान कॉलोनी
हनुमान कॉलोनी में भी यही स्थिति नजर आई। कॉलोनी के लोकेश, राजपाल, स्वराजपाल ने बताया कि 25 वर्ष से कॉलोनी बसी है। यहां काफी संख्या में लोग रहते हैं। पोल नहीं होने से उनके घरों के बाहर बिजली के तार लटके हुए हैं। शिकायत के बाद भी गौर नहीं किया। अनदेखी लोगों को भुगतनी पड़ रही है। 12.10 बजे चिट्टा मंदिर के नजदीक
कॉलोनी के नजदीक तार लटके दिखाई दिए। यहां के राहुल, बृजेश, विजय का कहना है कि कई बार तार टूट जाते है। तार कसे नहीं गए। मरम्मत की की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन ठीक करने कोई नहीं आया। उनकी अधिकारियों से मांग है कि इस तरफ ध्यान दिया। जिससे समस्या से निजात मिल सके।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप