Move to Jagran APP

37 में से 19 मरीज मधुमेह के मिले, बचाव व कारणों के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अनियमित दिनचर्या की वजह से लोगों में मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए कैंप में लोगों की जांच की गई। कैंप में 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 37 मरीजों की जांच हुई। इनमें से 19 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:09 PM (IST)
37 में से 19 मरीज मधुमेह के मिले, बचाव व कारणों के बारे में दी जानकारी
37 में से 19 मरीज मधुमेह के मिले, बचाव व कारणों के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अनियमित दिनचर्या की वजह से लोगों में मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए कैंप में लोगों की जांच की गई। कैंप में 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 37 मरीजों की जांच हुई। इनमें से 19 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले। कैंप में आए लोगों को मधुमेह के कारणों व उससे बचाव के उपाय बताए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कैंप का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

डॉ. विजय दहिया ने बताया कि मुंह में खुश्क रहना, अत्यधिक प्यास लगना, भूख अधिक लगना, अधिक भोजन करने पर भी दुर्बल होते जाना, बार-बार अधिक पेशाब आना, चोट लग जाने पर घाव न भरना, नजर का कमजोर होना मधुमेह के सामान्य लक्षण हैं। मधुमेह से जागरूकता से ही बचा जा सकता है। इसके लिए खानपान व दिनचर्या में बदलाव करना होगा। उप सिविल सर्जन एनसीडी डॉ. कपिल कांबोज ने बताया कि मिठी चीजों का परहेज शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को संतुलित रखने में सहायक होता है। मधुमेह का रोग मनुष्य के साथ जीवन भर रहता है। इसलिए जरुरी है कि मनुष्य अपने खान पान पर हमेशा ध्यान रखे। अस्पताल में मधुमेह के रोगियों के लिए शुगर जांच व सुविधा निशुल्क उपलब्ध हैं। इस दौरान बोबेश पंजेटा, शिल्पा पुनयानी, दीप्ति, मितलेश, रजनी, हरपाल ¨सह, ¨मतरपाल भी मौजूद रहे।

इसका रखे ध्यान :

प्रत्येक व्यक्ति को 40 वर्ष की आयु के बाद चेकअप नियमित कराएं।

शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य रखे।

पैदल चलना व व्यायाम करना जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।

शराब, तंबाकू व सिगरेट से दूर रहें।

जंक फूड का इस्तेमाल न करें।

शरीर का वजन सामान्य रखे।

चीनी व चीनी से बने पदार्थों का अधिक सेवन न करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.