हरियाणा के यमुनानगर में अवैध संबंध का खूनी अंत, बेटे ने की मां के प्रेमी की हत्या; दोस्त के साथ गिरफ्तार
यमुनानगर में बूड़िया निवासी शिव कुमार की अवैध संबंधों के चलते हत्या के आरोप में महिला के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।
-1792874454493_m.webp)
मां के प्रेमी की हत्या, बेटा गिरफ्तार। फोटो जागरण
HighLights
अवैध संबंधों के चलते शिव कुमार की हत्या।
महिला के बेटे और दोस्त ने की वारदात।
शव को बोरी में डालकर सड़क पर फेंका।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बूड़िया निवासी 46 वर्षीय शिव कुमार की हत्या के दो आरोपितों को सीआइए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि जिस महिला के साथ शिव कुमार के अवैध संबंध थे।
उसके बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की और शव को बोरी में डालकर खारवन रोड पर फेंक दिया। 11 अक्टूबर की रात को वारदात हुई। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
शिव कुमार अपने मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी 14 वर्ष पहले उसे छोड़कर अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी। वह शराब पीता था। परिवार को पता चला कि शिव कुमार कुछ दिन से कमरे पर नहीं है। वहां गए तो उसका मोबाइल, सरिया व खून के छींटे मिले थे।
इसके बाद से ही उसके साथ अनहोनी की आशंका थी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में शव मिलने पर हत्या की धारा जोड़ी। 17 अक्टूबर की रात को शिव कुमार का शव खारवन रोड पर बोरी में मिला था। आधा शव पानी में पड़ा था जो पूरी तरह से सड़ चुका था।
पड़ोस के गांव की महिला से थे अवैध संबंध
सीआइए वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस की तफ्तीश शुरू की। शिव कुमार के मोबाइल से रिकार्ड जुटाया। पता चला कि उसके पास के नगांवा जगीर की महिला से अवैध संबंध थे। लगभग चार वर्ष पहले दोनों भाग भी गए थे। लगभग दो वर्ष तक वे लिव इन में रहे। फिर लौट आए।
अब भी दोनों के बीच संबंध थे। इस कारण महिला का बेटा शिव कुमार से रंजिश रखता था। उसकी कई बार बहस तक हुई। वह उसे अपनी मां से दूर रहने के लिए कहता था। उसके न मानने पर महिला के बेटे ने गांव के ही अपने दोस्त को तैयार किया।
उसकी बाइक लेकर वे शिव कुमार के कमरे पर पहुंचे और वारदात की। फिर दोनों ने शव को बोरी में डाला और बाइक पर डालकर खारवन रोड पर पेड़ों के बीच फेंक दिया।
