प्रदेश में हो रहा अवैध खनन, जेजेपी सत्ता में आएगी, तो सलाखों के पीछे होंगे माफिया : दिग्विजय
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का विकल्प केवल जननायक जनता पार्टी है। बाकी राजनीति दल तो बीजेपी के इशारे पर ही काम कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का विकल्प केवल जननायक जनता पार्टी है। बाकी राजनीतिक दल तो बीजेपी के इशारे पर ही कार्य कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में जोरों पर अवैध खनन हो रहा है, लेकिन कोई भी उसके खिलाफ नहीं बोल रहा है। जेजेपी जब सत्ता में आएगी, तो खनन माफिया सलाखों के पीछे होंगे। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। वह यमुनानगर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार बनते ही पहला काम खनन माफिया के लोगों को जेल में ठूंसा जाएगा। आज के समय में युवा डिग्रियां लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने किसानों की पीड़ा को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा। कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति दयनीय है। अन्नदाता स्वयं दाने-दाने को मोहताज हैं। महंगाई की वजह से उनकी फसल की लागत बढ़ती जा रही है और उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा। सरकार ने हाल में ही खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य नाममात्र बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया है ।
इस अवसर पर जिला प्रधान ईश्वर पलका, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, वरिष्ठ नेता मास्टर राजकुमार सैनी, गुरविदर तेजली, अशोक शेरवाल ,श्रीमती कुसुम शेरवाल ओपी लाठर, डॉक्टर रंजीत, मोहम्मद इलियास, जसवीर सिंह आहलूवालिया, इंतजार अली, डॉक्टर जरनेल पंजेटा, मांगे राम गुंदयानी ,राजकुमार बुबका, जितेंद्र खदरी, इंद्रजीत शर्मा, परमानंद जोगी, राजकुमार गुप्ता, राकेश शर्मा, अमित खंडवा, शैलेष त्यागी, रॉकी सांगवान, अजय राव, आशीष ताजकपुर, महेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।