Move to Jagran APP

फैक्ट्री संचालकों ने रास्ता किया खराब तो किसानों ने ट्राली खड़ी कर किया बंद

गांव खजूरी के समीप फैक्ट्री संचालकों से परेशान किसानों ने सड़क के बीच में ट्राली खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इस दौरान किसानों ने फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री संचालक मनमानी करते हुए सारा गंदा पानी उनके खेतों में जाने वाले रास्ते पर निकाल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:44 AM (IST)
फैक्ट्री संचालकों ने रास्ता किया खराब तो किसानों ने ट्राली खड़ी कर किया बंद
फैक्ट्री संचालकों ने रास्ता किया खराब तो किसानों ने ट्राली खड़ी कर किया बंद

संवाद सहयोगी, रादौर

loksabha election banner

गांव खजूरी के समीप फैक्ट्री संचालकों से परेशान किसानों ने सड़क के बीच में ट्राली खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इस दौरान किसानों ने फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री संचालक मनमानी करते हुए सारा गंदा पानी उनके खेतों में जाने वाले रास्ते पर निकाल रहे हैं। जिससे रास्ता खराब हो रहा है। साथ ही लेबर भी कूड़ा कर्कट इसी रास्ते पर डाल रही है। जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्षों की बीच बातचीत हुई तो फैक्ट्री संचालकों ने तुरंत बाद रास्ते में पड़े कूड़े कर्कट को भी उठवाना शुरू कर दिया।

किसान कर्म सिंह, अमित, वेदप्रकाश, रजत, राजबीर, अनिल, संजय, सुशील ने बताया कि उनके खेतों में जाने वाले रास्ते पर पांच-छह प्लाईवुड फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों व उसके खेतों का रास्ता एक ही है। जिसकी चौड़ाई करीब 44 फुट है। लेकिन जब से यहां प्लाईवुड फैक्ट्रियां लगी है तब से वह सभी परेशान हो रहे है। फैक्ट्रियों का गंदा पानी हर समय इस रास्ते पर बहता रहता है। जिससे रास्ता खस्ताहाल हो चुका है। अब यहां कीचड़ भी हो गया है। रास्ते के ऊपर फैक्ट्री संचालक लकड़ियां गिरा देते हैं। वह करीब छह माह से फैक्ट्री संचालकों को व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे है, लेकिन समस्या को अनदेखा कर दिया गया। अब संचालकों ने चार दिन का समय मांगा है। अगर चार दिन के बाद भी समस्या का कोई सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो वह एक बार फिर से रास्ता रोक देंगे। फैक्ट्री के किसी भी वाहन को यहां से गुजरने नहीं देंगे।

सब इंस्पेक्टर समय सिंह ने बताया कि किसानों की ओर से रास्ता रोके जाने की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर गएं थे। लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत से सहमति बन चुकी है। फैक्ट्री संचालकों ने आश्वासन दिया है कि वह दोबारा इस प्रकार की समस्या नहीं आने देगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.