Move to Jagran APP

कोई गढ़ ढहाने तो कोई प्रतिष्ठा का बचाने को उतरा रण में

उप्र और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिले का राजनीतिक परिदृश्य खास है। यहां यमुनानगर जगाधरी रादौर व साढौरा चार विधानसभा क्षेत्र हैं। यमुनानगर-जगाधरी सीट पर गत विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो दोनों सीटों पर मुकाबला जबरदस्त रहा। जीतने व हारने वाले को पड़ी वोटों का भी रिकार्ड बना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:28 AM (IST)
कोई गढ़ ढहाने तो कोई प्रतिष्ठा का बचाने को उतरा रण में
कोई गढ़ ढहाने तो कोई प्रतिष्ठा का बचाने को उतरा रण में

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उप्र और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिले का राजनीतिक परिदृश्य खास है। यहां यमुनानगर, जगाधरी, रादौर व साढौरा चार विधानसभा क्षेत्र हैं। यमुनानगर-जगाधरी सीट पर गत विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो दोनों सीटों पर मुकाबला जबरदस्त रहा। जीतने व हारने वाले को पड़ी वोटों का भी रिकार्ड बना है। यमुनानगर सीट की से तीन दफा शिकस्त के बाद घनश्याम दास अरोड़ा ने इनेलो में जबरदस्त पैठ रखने वाले दिलबाग सिंह को मात दी। इसी प्रकार जगाधरी विस सीट पर पूर्व में डिप्टी स्पीकर रहे अकरम खान को हराकर भाजपा के कंवरपाल ने जीत का रिकार्ड बनाया।

loksabha election banner

यमुनानगर विधानसभा सीट

2009 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला इनेलो और कांग्रेस के बीच रहा। इनेलो से दिलबाग सिंह और कांग्रेस से देवेंद्र चावला मैदान में थे। दिलबाग सिंह को 46984 और देवेंद्र चावला को 33411 वोट पड़े थे। 2014 की बात की जाए तो मुकाबला भाजपा और इनेलो के बीच रहा। भाजपा के घनश्याम दास अरोड़ा 79943 वोट से जीत गए, जबकि इनेलो प्रत्याशी को 51498 वोट पड़े थे। 2019 के इन चुनाव में फिर भाजपा से घनश्यामदास अरोड़ा और इनेलो से दिलबाग सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर 10 प्रत्याशी हैं।

जगाधरी विधानसभा सीट

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जगाधरी सीट से भाजपा ने बढ़त बनाई है। यहां भाजपा से कंवरपाल और बसपा से अकरम खान के बीच मुकाबला हुआ। तब कंवरपाल को 74203 और अकरम को 40047 वोट मिले थे। मौजूदा विधानसभा चुनाव में अकरम खान कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। कंवरपाल भी दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। 2009 में यहां बीएसपी से अकरम खान और कांग्रेस से सुभाष चौधरी के बीच मुकाबला रहा। अकरम खान 39868 वोट लेकर जीत गए थे। इस सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यमुनानगर से सीट के प्रत्याशियों की संपत्ति

भाजपा से घनश्यामदास अरोड़ा

उम्र : 67 वर्ष, वर्ग : सामान्य, शिक्षा : एलएलबी, एमए, व्यवसाय : बिजनेस और खेती।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास के पास 1.17 करोड़ और पत्नी सुखदा के पास 26.34 लाख की चल, घनश्याम दास के पास 5.66 करोड़ व पत्नी के पास 1.26 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि घनश्याम के पास 68.19 लाख और पत्नी पर 1.10 लाख रुपये का लोन है। विधायक के पास मात्र 10 तोले व पत्नी के पास 60 तोला सोने के जेवरात है।

इनेलो से दिलबाग सिंह

उम्र : 48 वर्ष, वर्ग : सामान्य, शिक्षा : बीए, केस : एक विचाराधीन, व्यवसाय : कृषि व उद्योगपति।

विधानसभा यमुनानगर से इनेलो प्रत्याशी दिलबाग सिंह के पास 11.15 करोड़ और पत्नी नीतू के पास 4.92 करोड़, बेटी जैसमीन संधू के पास 4.71 लाख और बेटे उदय सिंह 3.32 लाख की चल संपत्ति है, जबकि दिलबाग सिंह के पास 13.10 करोड़, बेटी के पास 2.92 करोड़, बेटा के पास 2.24 करोड़ की अचल संपत्ति है। दिलबाग सिंह पर 3.27 करोड़, पत्नी पर 14.58 लाख, बेटी पर 31.60 लाख व बेटे पर 27.70 लाख का लोन है। दिलबाग सिंह के पास 50 तोले और पत्नी के पास 150 तोले सोना है। उत्तर प्रदेश में एक आपराधिक केस है।

कांग्रेस से निर्मल चौहान

उम्र : 47 लाख, वर्ग बीसी, शिक्षा एमए, बीएड, गृहिणी और मौजूदा नगर निगम पार्षद।

निर्मल चौहान के खाते में दो लाख, पति यशपाल और बेटे के खाते में 50-50 हजार रुपये हैं। प्रत्याशी के पास 12 लाख की ज्वेलरी, चल संपत्ति 12 लाख 63 हजार, पति के नाम चल संपत्ति 1 लाख 15 हजार और बेटे के नाम पांच लाख 68 हजार है। प्रत्याशी के नाम अचल संपत्ति 74 लाख और पति के नाम 35 लाख रुपये की है। इन पर 13 लाख 80 हजार रुपये का लोन भी है।

शैलेश त्यागी

उम्र : 44 वर्ष, वर्ग : सामान्य, व्यवसाय : बिजनेस, शिक्षा : बारहवीं

प्रत्याशी के पास कैश एक लाख 50 हजार, पत्नी के पास 20 हजार, बेटे शुभम के पास पांच हजार और बेटी हनी के खाते में पास दो हजार रुपये हैं। पांच लाख रुपये की ज्वेलरी है। एक लाख 60 हजार रुपये का लोन, चल संपत्ति करीब एक लाख 80 हजार।

जगाधरी सीट से प्रत्याशियों की संपत्ति

स्पीकर कंवरपाल गुर्जर

उम्र : 59 साल, पार्टी : भाजपा, व्यवसाय : कृषि, शिक्षा-स्नातक, वर्ग-बीसी, राजनीतिक अनुभव : विधानसभा स्पीकर हैं। इससे पहले भी विधायक रह चुके हैं। कंवरपाल के पास 80 लाख और पत्नी सुनीता के पास 29.66 लाख की चल संपत्ति है, जबकि कंवरपाल के पास 80 लाख और पत्नी के पास 16 लाख की अचल संपत्ति है। कंवरपाल ने 40.23 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है। स्पीकर के पास मात्र आठ तोले और पत्नी के पास चार सौ ग्राम सोना है।

अकरम खान

उम्र : 49 साल, पार्टी-बसपा, विधानसभा : जगाधरी, वर्ग-बीसी, शिक्षा-स्नातक, राजनीतक अनुभव-प्रदेश के गृह मंत्री, हारट्रोन के चेयरमैन और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। अकरम खान के पास 59.20 लाख और पत्नी नाहिद खान के पास 80.76 लाख की चल संपत्ति है। अकरम खान के पास 12 करोड़ की अचल संपत्ति है। अकरम खान के पास पांच तोले और पत्नी के पास 30 तोले सोना है। उन्होंने 25.35 लाख रुपये का लोन ले रखा है।

आदर्शपाल सिंह

उम्र : 51 साल, पार्टी-बसपा, विधानसभा जगाधरी, वर्ग-बीसी, शिक्षा-स्नातक, व्यवसाय-बिजनेसमैन। जगाधरी से बसपा प्रत्याशी आदर्शपाल सिंह के पास 20 तोले सोना और दो किलोग्राम चांदी हैं। इनके पास एक करोड़ रुपये की चल और साढ़े सात करोड़ की अचल संपत्ति है। घोषणा पत्र में विभिन्न धाराओं के तहत 17 केस बताएं हैं। इनमें से अधिकांश चेक बाउंस के मामले हैं।

अर्जुन सिंह

उम्र : 63 साल, शिक्षा : आठवीं, वर्ग-बीसी, पार्टी-जननायक जनता पार्टी, व्यवसाय-कृषि, राजनीतिक अनुभव-विधानसभा छछरौली से एक बार विधायक रह चुके हैं। अर्जुन सिंह के पास 35.59 लाख, पत्नी के पास 8.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि खुद के पास 2.42 करोड़ और पत्नी के पास 1.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 19.56 लाख रुपये का लोन है। इनके पास 10 तोले सोना और पत्नी के पास 20 तोले सोना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.