परिवहन उपनिरीक्षक पर हमला करने के आरोपितों की नहीं हुई पहचान
आरटीए विभाग के परिवहन उपनिरीक्षक विकास यादव के साथ मारपीट करने के मामले में अभी तक पुलिस को हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। कलानौर बॉर्डर पर यह वारदात हुई थी। आरोप था कि कलानौर बॉर्डर पर चे¨कग के दौरान दो ट्रक पकड़े थे। जिन्हें कार में आए लोगों ने हमला कर छुड़ा लिया था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आरटीए विभाग के परिवहन उपनिरीक्षक विकास यादव के साथ मारपीट करने के मामले में अभी तक पुलिस को हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। कलानौर बॉर्डर पर यह वारदात हुई थी। आरोप था कि कलानौर बॉर्डर पर चे¨कग के दौरान दो ट्रक पकड़े थे। जिन्हें कार में आए लोगों ने हमला कर छुड़ा लिया था। इस दौरान विकास यादव को बुरी तरह से पीटा गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस इस केस की तफ्तीश कर रही है। कलानौर चौकी इंचार्ज विजय वालिया ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया था। अब हम मामले की जांच कर रहे हैं।
यह दी गई थी शिकायत :
टीएसआइ विकास यादव के मुताबिक वह कलानौर में चे¨कग के लिए तैनात था। करीब ढ़ाई बजे सहायक सचिव सुनीता गुप्ता स्टाफ के साथ चे¨कग करते हुए कलानौर आई। इस दौरान एक डंपर सहारनपुर हाईवे पर रोका गया। ओवरलोड होने की वजह से उस डंपर का चालान किया गया। जबकि इस दौरान एक अन्य चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उसकी गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जिस कारण उसका चालान नहीं हो सका। इन दोनों ट्रकों को वहीं पर खड़ा कर सुनीता गुप्ता स्टाफ के साथ आगे निकल गई। जबकि विकास यादव वहीं पर टीसीपी (चे¨कग प्वाइंट) पर खड़े रहे। तभी रात करीब आठ बजे दो कारों में दस लोग योजना बनाकर आए और कारों से उतरते ही विकास यादव पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उसे डंडों व थप्पड़ों से बुरी तरह से पीटा गया।