पति ने दूसरा निकाह कर गर्भवती पत्नी को कहा- तीन तलाक, मारपीट कर बनाता था ऐसा दबाव
मुस्लिम युवती का निकाह तीन साल पहले बूड़िया निवासी इंतजार से हुआ था। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई लेकिन पति ने तीन तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया।
जेेेेएनएन, यमुनानगर। मुस्लिम युवती का निकाह तीन साल पहले बूड़िया निवासी इंतजार से हुआ था। निकाह के बाद भी पति दूसरी महिलाओं से संबंध रखता था। यही नहीं, पति मारपीट कर उस पर दहेज लानेे का भी दबाव बनाता था। अब जबकि वह गर्भवती है तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया और उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला नेे मामले की शिकायत पुलिस में दी है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दुमझेड़ा की आसमा की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बूडिय़ा के इंतजार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति इंतजार व ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था।
आसमा का आरोप है कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध है। इस बारे में ससुरालियों को बताया तो उन्होंने इंतजार का ही साथ दिया। साथ ही इंतजार का दूसरा निकाह कराने की धमकी देने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर इंतजार ने जनवरी 2019 में दूसरा निकाह कर लिया।
आरोप है कि आसमा को घर में बंधक बना लिया गया। मायके वालों से भी बात तक नहीं करने दी गई। 10 सितंबर को आसमा के पिता उसके ससुराल में आए तो हालत का पता लगा। इस बारे में इंतजार से बात की तो वह गुस्से में आ गया। उसके परिवार वालों ने भी कह दिया कि जब दूसरा निकाह कर लिया तो इसे घर से निकाल दो। इसी बीच, इंतजार ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। बूड़िया थानेे के एसआइ रमेश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपित पति फरार है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें