Move to Jagran APP

डेंगू होने पर पति अस्पताल में भर्ती, पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर खंगाल दिया घर

आजादनगर गली नंबर 10 में चोरों ने शिक्षिका आंचल के घर को निशाना बनाया। उनके घर के गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। पूरे मकान को खंगाल डाला। यहां से एलईडी टीवी सोने की अंगूठियों और आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह होने लगा तो पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:10 AM (IST)
डेंगू होने पर पति अस्पताल में भर्ती, पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर खंगाल दिया घर
डेंगू होने पर पति अस्पताल में भर्ती, पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर खंगाल दिया घर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आजादनगर गली नंबर 10 में चोरों ने शिक्षिका आंचल के घर को निशाना बनाया। उनके घर के गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। पूरे मकान को खंगाल डाला। यहां से एलईडी टीवी, सोने की अंगूठियों और आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह होने लगा, तो पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया।

loksabha election banner

आंचल ने बताया कि वे और उसके पति विनित कुमार कोचिग सेंटर चलाते हैं। कई दिन पहले उनके पति को बुखार हो गया था। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर ने डेंगू बताया है। घर पर अकेली होने की वजह से वह रात को पास में ही मायके में सोने के लिए चली गई थी, जबकि पति के पास देखभाल के लिए सास गई हुई थी। सुबह जब वह मायके से आई, तो मकान के मुख्य गेट खुला हुआ था, जबकि वह रात को ताला लगाकर गई थी। अंदर जाकर देखा, तो पूरे घर का सामान उथल पुथल था। सभी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। ऊपर छत पर बने कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर केस दर्ज कर लिया गया।

चोरों ने कर दिए जेवर साफ

यमुनानगर : सबलपुर की सुरजीत कौर परिवार के साथ बाहर गई थी। जब वह लौटी, तो घर के ताले टूटे थे और घर से सोने की अंगूठियां व कानों की बालियां चोरी मिलीं।

महिला से झपटा पर्स

यमुनानगर : पंजेटो की किरण बाला ने बताया कि वह एक्टिवा पर आ रही थी। बलाचौर गांव के पास पीछे से बाइक पर एक युवक आया। बाइक बराबर में लगाई और आगे रखा उसका पर्स झपट लिया। पर्स में मोबाइल और साढे़ पांच हजार रुपये थे। उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपित भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.