दहेज प्रताड़ना का आरोपित पति गिरफ्तार
दहेज प्रताड़ना के आरोपित पति कमलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दहेज प्रताड़ना के आरोपित पति कमलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पत्नी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत दी थी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र के गांव संधोर निवासी कमलजीत सिंह के साथ 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट कर मायके से पैसे लेकर आने का दबाव बनाने लगा। शादी के कई सालों बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ, तो सास व अन्य ससुराल वाले भी उसे ताने देने लगे। एक दिन के उसके साथ मारपीट की और उसके पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें