वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल सिंह बोले- हुड्डा मेरेे बड़ेे भाई, सैलजा में आ गया हैै घमंड
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा हमला बोला। कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडा तो उनके भाई जैसे हैं लेकिन सैलजा में घमंड आ गया है।
जेएनएन, यमुनानगर। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा का विकल्प तलाश रहे थे। कांग्रेस में हुई टिकट वितरण की धांधली में भाजपा को मौका मिल गया। ऐसे लोगों को टिकट दिए जिनका अपना कोई वजूद नहीं था। 23 से ज्यादा टिकट में गड़बड़ हुई है। पहले पार्टी ने मुझे लोकसभा कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़वा दिया। विस चुनाव में योग्य लोगों के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनको पार्टी से बाहर कर दिया गया। ये सब प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया है। प्रदेशाध्यक्ष में बहुत ज्यादा घमंड आ गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनकी भी टिकट वितरण में नहीं चली। वे जगाधरी जिमखाना क्लब में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के गठन की घोषणा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कुमारी सैलजा का सहयोग किया। उनको दो चुनाव भी जितवाए। अब जब वो पार्टी हित में बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मुझे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, इसलिए मैंने अब जनहित के लिए हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का गठन किया है। बाद में इसे राजनीतिक पार्टी में परिवर्तित किया जाएगा। सरकार ने लोगों से जो वादे किए हैं, उनको पूरा कराने के लिए मोर्चा संघर्ष करेगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यमुनानगर से उनका विशेष लगाव है, इसलिए फ्रंट की घोषणा का एलान यहां की जमीन से किया है।
सैलजा और नवीन जिंदल हैं प्रवासी
पूर्व मंत्री यही तक नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सैलजा और नवीन जिंदल, विनोद शर्मा, अरविंद शर्मा ने यहां आकर अपने हित में राजनीति की है। ये तो प्रवासी पक्षी की तरह आते हैं और चले जाते हैं। पार्टी को टिकट स्थानीय लोगों को देने चाहिए, क्योंकि स्थानीय ही जनता की भावनाओं को समझते हैं। जिस तरह से प्रदेशाध्यक्ष को हिसार के लोगों ने नकार दिया था, ये दिन यहां भी आने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहते हुए सैलजा ने यहां के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया। कोई बड़ी परियोजना नहीं लगाई, जो थी उसको हटा दिया गया। जब जनता किसी काम को लेकर उनके पास जाती थी तो वे कहती थी कि हुड्डा उनकी बात नहीं मानते। उनका आरोप है कि 15 एचसीएस अपनी मर्जी के लगवाए।
एक नेता जी ऐसे पहले बोला टिकट बिका, फिर बोले मैने नहीं कहा
एक नेता जी ने मीटिंग में कमाल कर दिया। मंच पर बैठे हुए बोला कि यमुनानगर के टिकट में मोटी सौदेबाजी हुई है। जब उनसे सवाल किया गया तो वे अपनी बात से मुकर गए। उनकी ये बात सुनकर सब हैरान थे। चुनाव के दिनों में इंटक पर लगे ताले के सवाल पर कहना था कि भवन कांग्रेस के अधीन नहीं है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें