खून से होता एचआइवी संक्रमण : डॉ. दहिया
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में जिला कानूनी सेवाएं सलाहकार समिति की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि एड्स केवल मनुष्य से मनुष्य को हो सकता है।
जागरण संवददाता, यमुनानगर : विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में जिला कानूनी सेवाएं सलाहकार समीति की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि एड्स केवल मनुष्य से मनुष्य को हो सकता है। किसी भी जानवर या कीडे़ के काटने के कारण किसी व्यक्ति को एचआइवी या एड्स नहीं हो सकता। एचआइवी संक्रमण केवल तीन तरल के माध्यम से फैलता है। खून, मां का दूध या यौन रस, उन्होंने जाकारी दी कि खून के माध्यम से एचआइवी संक्रमण होता है। यदि किसी व्यक्ति को खुला घाव एड्स संक्रमित व्यक्ति के खुन या संक्रमित द्रव के सम्पर्क में आता है तो उसे भी एचआइवी संक्रमण होने का खतरा होता है। खून के सीधे संपर्क के कारण ही एड्स संक्रमण होता है। हमें पुरानी सूई, ब्लेड आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। खुले घाव के साथ खून के संपर्क में नहीं आना चाहिए।