थ्री लैग्स दौड़ में हिताक्षी व वंशिका प्रथम
संवाद सहयोगी, रादौर : दून पब्लिक स्कूल बुबका में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के तीसरे दिन प्रतियो
संवाद सहयोगी, रादौर : दून पब्लिक स्कूल बुबका में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल की ¨प्रसिपल रेखा कांबोज ने दीप प्रज्वलित करके किया। पांचवीं व छठी कक्षा के बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। लड़कियों की थ्री लैग्स दौड़ में हिताक्षी व वंशिका प्रथम, तमन्ना व गरिमा दूसरे व सारिका व आभा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की दौड़ में गुरमीत ¨सह प्रथम, खुश दूसरे व रचित तीसरे स्थान पर रहा। स्पून रेस में अलव प्रथम, अमन दत्ता दूसरे व अरमान दत्ता तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में वंशिका की टीम ने जीत हासिल की। जबकि लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में हर्ष की टीम विजेता रही। जिसमें मानस प्रथम, अनुज दूसरे व भविष तीसरे स्थान पर रहा। स्पून लेमन रेस में भुवनेश प्रथम, योगेश दूसरे व अलिशा चौहान तीसरे स्थान पर रही। थ्री लेग्स रेस में अलिशा व वंशिका प्रथम, अवनि व सबीना खान दूसरे कनिका व पारस तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में अलिशा खान की टीम प्रथम रही। लड़कों की कबड्डी टीम में सूर्यांश की टीम पहले स्थान पर रही। कक्षा प्री नर्सरी में 100 मीटर दौड़ में हिमानी शर्मा प्रथम रही। अबीर खान दूसरे व सावी तीसरे स्थान पर रही। अंडर दा टेबल रेस में दिव्यांक प्रथम, हरनूर दूसरे व यासीन तीसरे स्थान पर रहा। नर्सरी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, रक्षिता दूसरे व हार्दिक तीसरे स्थान पर रहा।