स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने दिया धरना
हरियाणा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मांगों को लेकर दो घंटे धरना दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार ने भी उनको समर्थन दिया। इस दौरान एचईएमएसए के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 112 क्लर्क को पदोन्नति उपरांत उन्हें रिवर्ट कर दिया। उच्च न्यायालय के स्टे के बाद भी सहायक के पद पर नियुक्ति नहीं दी गई। कर्मचारियों के अन्य भत्तों पर भी रोक लगा दी है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
हरियाणा मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मांगों को लेकर दो घंटे धरना दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार ने भी उनको समर्थन दिया। इस दौरान एचईएमएसए के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 112 क्लर्क को पदोन्नति उपरांत उन्हें रिवर्ट कर दिया। उच्च न्यायालय के स्टे के बाद भी सहायक के पद पर नियुक्ति नहीं दी गई। कर्मचारियों के अन्य भत्तों पर भी रोक लगा दी है। जिस कारण यह धरना देने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर हितेश कुमार, राजीव त्यागी, उमेश शर्मा, अनुज कुमार, आरती देवी, मंजीत कौर भी मौजूद रहे।