पूर्व विधायक के भतीजे पर गोली चलाने वाले पकड़ से बाहर
फॉलोअप.. जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पूर्व विधायक दिलबाग ¨सह के भतीजे दिलराज ¨सह पर हु
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पूर्व विधायक दिलबाग ¨सह के भतीजे दिलराज ¨सह पर हुई फाय¨रग मामले में पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार रात कई जगहों पर दबिश दी, परंतु अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। प्रारंभिक जांच में काला राणा व उसके भाई की तरफ पुलिस के शक की सूई घूम रही है परंतु दोनों का ही अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं गोली लगने से घायल हुए आटो चालक अमरपुरी कॉलोनी निवासी धर्मपाल की हालत में अब पहले से सुधार है। दिलबाग ¨सह के परिवार के सदस्य भी उनसे मिलने पहुंचे।
इस मामले की जांच थाना पुलिस के अलावा सीआईए-टू द्वारा की जा रही है। सीआईए-टू ने अलग-अलग स्थानों पर रेड की। देर शाम तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। सीआईए-टू के इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उनके साथ-साथ शहर पुलिस और सभी स्टाफ रेड कर रहे है। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ा जाए। गौरतलब है कि 6 फरवरी की रात दिलराज ¨सह पर कमानी चौक के नजदीक एक फायर किया गया था। ये फायर बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने किया था। गोली से दिलराज ¨सह बच गया जबकि यह गोली ऑटो चालक अमरपुरी कॉलोनी निवासी धर्मपाल को लगी थी।