बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन मनाया
संवाद सहयोगी रादौर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 85वां जन्मदिवस शुक्रवार क
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 05:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 85वां जन्मदिवस शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर चौधरी के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटें। रणधीर चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रमुख रहे कांशीराम ने बसपा के माध्यम से देश के गरीब लोगों की आवाज को बुलंद किया था। मौके पर हलका प्रधान शमशेर सिंह, ओमपाल गुर्जर, डॉ. सेवाराम, राजबीर सिंह, छोटे लाल, कर्म सिंह, धर्मपाल तिगरा, कर्मवीर नेताओं ने अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें