55 मिनट फंसी राज्यसभा सांसद सैलजा, बाद में आधा किमी चली पैदल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीसी, एसपी की जिम्मेदारी होती है कि जनता की दिक्कत दूर करें।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीसी, एसपी की जिम्मेदारी होती है कि जनता की दिक्कत दूर करें। यमुनानगर में ऐसा लगता है कि न कोई डीसी और न एसपी है। जिले में जंगलराज के हालात बनाए हुए हैं। सरकार नाम कोई चीज नजर नहीं आ रही। उक्त शब्द राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहे। कांग्रेसी नेता के राकेश कुमार के बेटे की शादी में वें आई थी।
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा 55 मिनट तक बूड़िया रोड पर जाम में फंसी रही। जब जाम से निकल नहीं पाए तो गाड़ी छोड़ कर पैदल निकल पड़ी। आधा किलोमीटर तक सैलजा पैदल चली। तब जाकर शादी में पहुंच कर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों का भगवान ही मालिक है। मैं तो कुछ ही देर में जाम से परेशान हो गई। यहां के लोग कैसे इस जाम को बर्दाश्त करते हैं। इस जाम ने तो शहर के लोगों को कैद कर लिया। चाहकर भी लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते। यदि प्रशासन में जरा भी मानवता है तो लोगों को जाम से राहत दिलाने का काम करे।
क्या कर रहे हैं सत्ताधारी नेता
प्रशासन पर ही नहीं सैलजा सत्ताधारी नेताओं पर भी बरसी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता अवैध खनन करने वालों को संरक्षण देंगे तो उस राज्य की जनता के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। नेताओं का काम होता है जन को सुविधा देना। यहां उल्टा हो रहा है।
भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा
ऑडियो वायरल के मामले में सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। इस मामले की जांच के सवाल में कहना था कि कांग्रेस सरकार आने पर सारे मामलों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फुट नहीं है। हर नेता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है।