विधायक श्याम ¨सह राणा ने नागल गांव के खेतों में चलाया ट्रैक्टर
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक रादौर श्याम ¨सह राणा ने सोमवार को नागल गांव के खेतों
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 06:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक रादौर श्याम ¨सह राणा ने सोमवार को नागल गांव के खेतों में ट्रैक्टर चलाया। 25 मिनट तक वह पानी भरे खेत में ट्रैक्टर चलाते रहे। उनको खेत में देखकर लोगों की भीड़ देखने के लिए लगी रही।
विधायक श्याम ¨सह ने बताया कि वह किसान हैं। लंबा समय उनको ट्रैक्टर चलाए हो चुका है। वह किसी काम से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नागल गांव के खेत पर पड़ी, जहां किसान अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। उन्होंने चालक से गाड़ी रुकवाई। किसान को आवाज लगाई। उसको ट्रैक्टर से उतार कर खुद चालक की सीट पर बैठे। विधायक का कहना है कि ट्रैक्टर को खेत में देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और खेत में ट्रैक्टर चलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें