सरकार की जल नीति स्पष्ट नहीं : सरदूल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किसान नेता सरदूल ¨सह का कहना है कि सरकार उतरी हरियाण
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किसान नेता सरदूल ¨सह का कहना है कि सरकार उतरी हरियाणा के साथ भारी भेदभाव कर रही है।सरकार दादूपुर नलवी नहर को बंद करके किसानों को नुकसान पहुंचाना चाहती है। शनिवार को वह अनाज मंडी गेट जगाधरी के बाहर धरने पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो उत्तरी हरियाणा की जीवन रेखा कही जाने वाली दादूपुर नलवी नहर को बंद करने की योजना बनाई बनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ यमुना पश्चिमी नहर को चौड़ा को गहरा करने के लिए 22 करोड रुपए हरियाणा सरकार खर्च करने जा रही है। इस योजना के दौरान सरकार वर्षा ऋतु के 35 क्यूसेक फुट पानी दक्षिण हरियाणा को देने की योजना बनाई जा बनाने जा रही है, जबकि दादूपुर नलवी नहर भी इसी उद्देश्य के लिए बनाई गई थी। इसके बारे में हरियाणा सरकार की जल नीति स्पष्ट नहीं है पहले तो हरियाणा सरकार अपनी जल नीति स्पष्ट करें कि उत्तरी हरियाणा को पानी क्यों नहीं दिया जाता जबकि दादूपुर नलवी नहर पूर्ण रुप से चालू है, वही पिछले 94 दिन से नहर को डी नोटीफाइ करने के विरोध में तथा मुआवजा लेने के लिए किसान धरने पर बैठे हैं।