गन्ने के उचित मूल्य की मांग पर किसानों को मिला कांग्रेस नेता उमेश बुबका का समर्थन, वीडियो कॉल के जरिए की बात
कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने सरस्वती शुगर मिल में गन्ने के उचित भाव की मांग कर रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया।

कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने दिया समर्थन (जागरण फोटो)
HighLights
कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने किसानों के धरने का समर्थन किया।
गन्ने की बढ़ती लागत के अनुसार उचित भाव की मांग।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा-लोकसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, रादौर। सरस्वती शुगर मिल में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने समर्थन दिया।
उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से किसानों की वीडियो काल के माध्यम से बातचीत भी करवाई। कांबोज ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
गन्ने की खेती में लगातार बढ़ती लागत के चलते किसानों को उचित भाव देना बेहद जरूरी है। सरकार को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी किसानों की समस्याओं और मांगों को विधानसभा व लोकसभा में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया है।