Move to Jagran APP

गुरुपर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा ¨सह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होकर निकला। जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गतका पार्टियों ने भी करतब दिखाए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:12 PM (IST)
गुरुपर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद सहयोगी, जगाधरी वर्कशॉप : गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा ¨सह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन विभिन्न स्थानों से होकर निकला। जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गतका पार्टियों ने भी करतब दिखाए।

loksabha election banner

नगर कीर्तन विष्णु नगर से शुरू हुआ। नगर कीर्तन में संगत ने सेवा की। किी ने पालकी सजाई, तो किसी ने हाथों में झाडू लेकर सड़कों की सफाई की। नगर कीर्तन में चल रहे चार साहिबजादों व पंज प्यारों पर फूलों की वर्षा हुई। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सनी बावा ने अपनी नई गाड़ी की पहली सेवा में फूलों की पंखुड़ियों को सजाया। स्कूली बच्चों ने डंबल और टिपरियों से प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन के रास्ते में प्रसाद का वितरण करने के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। सेक्टर 18 के हाउ¨सग बोर्ड से होकर जब नगर कीर्तन निकला, तो संगतों ने स्वागत किया। कही पर पंज प्यारों के आगे गतका पार्टी अपना करतब दिखा रही थी, तो कही पर संगत सेवा भाव में लगी थी। इस दौरान ट्रैफिक की व्यवस्था भी संगत ने खुद ही संभाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.