एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है सरकार : शिवकुमार
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी संगठन ने भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। प्रदेश संगठन शिवकुमार पाराशर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की आवाज को एस्मा लगाकर दबाना चाहती है। यह गलत है। रोडवेज के कर्मचारियों की मांग जायज है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी संगठन ने भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। प्रदेश संगठन शिवकुमार पाराशर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की आवाज को एस्मा लगाकर दबाना चाहती है। यह गलत है। रोडवेज के कर्मचारियों की मांग जायज है। वह रोडवेज के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। यदि रोडवेज का निजीकरण हुआ, तो कर्मचारियों का शोषण होगा। बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार अन्य विभागों में भी यही प्रक्रिया अपनाने में लगी है। अब सभी कर्मचारी एकत्र होंगे और सरकार की तानाशाही का विरोध करेंगे। इसी तरह से सरकार ने जनस्वास्थ्य विभाग को भी नगर निगम के अधीन किया है। इस तरह से विभागों को खत्म किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।