कट आउट: पानीपत रैली में खोली जाएगी सरकार की पोल : सुरेश
कांग्रेस नेता सुरेश कांहड़ी ने स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल 30 सितंबर की रैली में खोली जाएगी।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कांग्रेस नेता सुरेश कांहड़ी ने स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल 30 सितंबर की रैली में खोली जाएगी। राफेल महाघोटाला, नोटबंदी, बढ़ते पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल रैली का आयोजन पानीपत में किया जाएगा। पोल खोल हल्ला बोल महारैली पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में होगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर बनारसी दास, शांति प्रकाश, पूर्व मैनेजर रामप्रसाद, सतीश बराड, राम स्वरूप, पूर्व सरपंच रा¨जदर, रामकुमार पूर्व सरपंच ,रूप चंद वाल्मिकी ,मोती राम ,गुरनाम ¨सह, शिव कुमार, योगेश मेहंदीरता मौजूद रहे।