Move to Jagran APP

अनाज मंडियों में बारदाना उपलब्ध कराए सरकार : दिलबाग

जब मंडियों में बारदाना ही नहीं होगा तो अनाज का उठान कैसे होगा। मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। न सरकार के पास बारदाना है और न ही मंडियों में उचित व्यवस्था। यह बात पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कही। वीरवार को उन्होंने अनाज मंडियों का दौरा कर व्यवस्था जांची।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 06:14 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 06:14 AM (IST)
अनाज मंडियों में बारदाना उपलब्ध कराए सरकार : दिलबाग
अनाज मंडियों में बारदाना उपलब्ध कराए सरकार : दिलबाग

संवाद सहयोगी, प्रतापनगर :

loksabha election banner

जब मंडियों में बारदाना ही नहीं होगा, तो अनाज का उठान कैसे होगा। मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। न सरकार के पास बारदाना है और न ही मंडियों में उचित व्यवस्था। यह बात पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कही। वीरवार को उन्होंने अनाज मंडियों का दौरा कर व्यवस्था जांची।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रतापनगर, छछरौली व अन्य अनाज मंडियों का दौरा किया गया, लेकिन मंडियों में अव्यवस्थाएं मिली। आढ़तियों के पास बरदाना नहीं है। पीने के लिए पानी तक की सुविधा नहीं है। शौचालय खराब पड़े हैं। उनमें जाना तो दूर उनके सामने खड़ा भी होना मुश्किल है। सरकार द्वारा 72 घंटे में किसानों की पेमेंट करने की बात भी जुमला साबित हुई क्योंकि 11 अप्रैल के बाद किसी भी किसान के खाते में पेमेंट नहीं आई। मौके पर इनेलो नेता भूपाल सिंह भाटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जाहिद खान, गुरजिद्र खेड़ी, अरविद कंबोज, गुरदयाल व अन्य उपस्थित थे।

मेयर ने की कचरा प्लांट में तैयार जैविक खाद की जांच, देखा रिकार्ड

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मेयर मदन चौहान ने कैल स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट में बीवीजी कंपनी द्वारा बॉयोरेमेडिएशन तकनीक से बनाए जा रहे जैविक खाद की जांच की। साथ ही कंपनी अधिकारियों को जल्द से कचरा निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्लांट से किसानों को भेजे जा रहे खाद के रिकार्ड की जांच की।

प्लांट में कचरा निस्तारण का काम पुणे की बीवीजी (भारत विकास ग्रुप) कंपनी को अलॉट है। जिसे निगम प्रति टन कचरे पर 735 रुपये के हिसाब से अदायगी करेगा। करीब दस करोड़ रुपये की लागत से कैल कचरा प्लांट में डंप हो रहे सवा लाख टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा। मौके पर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार, ईओ अरुण कुमार, एमई सुनित कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविद शर्मा, कंपनी के मैनेजर गोपाल व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.