छात्राओं ने सीखी बिरयानी व सलाद बनाना
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बिरयानी तथा सलाद बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। शेफ राजीव कुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बिरयानी तथा सलाद बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बिरयानी तथा सलाद बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। शेफ राजीव कुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बिरयानी तथा सलाद बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की कार्यवाहक ¨प्रसिपल डा. विभा गुप्ता तथा हॉस्पिटिलिटी विभाग की इंचार्ज आरती ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शेफ राजीव ने कहा कि बिरयानी तैयार करते समय उसमें डाली जाने वाली सब्जियां तथा अन्य सामान के बारे में नॉलेज होना बेहद जरूरी है। अगर किसी सामान की मात्रा को ज्यादा बढ़ाएंगे, तो उसके स्वाद में तब्दीली आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिरयानी ऐसा व्यंजन है, जिसे जल्दी तैयार किया जा सकता है। जो कि पौष्टिकता से भरपूर होता है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बिरयानी बनाने की विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत उन्होंने छात्राओं को अलग-अलग तरह से सलाद तैयार करने के बारे में भी बताया। राजीव ने कहा कि भोजन में स्वाद के साथ-साथ प्रस्तुतिकरण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। प्रजेंटेशन के जरिए ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकता है।