Move to Jagran APP

शीशे व मोतियों से छात्राओं ने सजाई सुंदर थाली

एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर मे थाली सजावट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिसिपल अंजू गुलाटी ने बताया कि इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक थालियों की सजावट की। उन्होंने रंग-बिरंगे कपड़ों सिदूर मोती शीशे लैस आदि का उपयोग कर थालियों को सजाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:10 AM (IST)
शीशे व मोतियों से छात्राओं ने सजाई सुंदर थाली
शीशे व मोतियों से छात्राओं ने सजाई सुंदर थाली

संवाद सहयोगी, रादौर : एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर मे थाली सजावट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिसिपल अंजू गुलाटी ने बताया कि इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक थालियों की सजावट की। उन्होंने रंग-बिरंगे कपड़ों, सिदूर, मोती, शीशे, लैस आदि का उपयोग कर थालियों को सजाया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस व्रत को स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सारा दिन बिना अन्न, जल का सेवन करे ईश्वर का गुणगान करती है। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज, गीता कांबोज ने बच्चों द्वारा सजाई गई थालियों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.