विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुनानगर में प्रेमी ने शादी से किया इंकार, युवती ने नहर में लगा दी छलांग, पहले वीडियो बना सहेली को भेजा

By Naveen DalalEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2022 04:19 PM (GMT+05:30)

यमुनानगर में एक युवती के नहर में कुदने का मामला सामने आया है। बताया रहा है कि प्रेमी ने शादी ...और पढ़ें

प्रेमी के शादी से मना करने से खफा युवती ने नहर में कूदी।
प्रेमी के शादी से मना करने से खफा युवती ने नहर में कूदी।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव दड़वा निवासी 21 वर्षीय रूबी का अभी तक कोई पता नहीं लगा है। वह सोमवार की शाम को दादूपुर हेड के पास नहर में कूद गई थी। उसकी एक्टिवा व चप्पल नहर किनारे मिली है। परिवार के लोगों का आरोप है कि दुर्गा गार्डन निवासी राधे के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे शादी से इंकार कर दिया था। फिलहाल बूड़िया थाना पुलिस ने गु्मशुदगी का केस दर्ज किया है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल ने बताया कि उसकी छोटी बहन रूबी जन्मदिन व शादी वगैरा में खाना बनाने का काम करती थी। उसका दुर्गा गार्डन निवासी राधे के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। आरोप है कि राधे ने पहले तो शादी करने के लिए हां कर दी थी। बाद में वह शादी से इंकार करने लगा। जिस वजह से रूबी परेशान थी। सोमवार की शाम को वह बिना बताए घर से एक्टिवा लेकर निकली।

इसी दौरान उसने अपनी वीडियो बनाकर सहेली पूजा को वाट्सएप पर भेजी। जिसमें उसने कहा कि राधे से उसे धोखा दे दिया है। वह मरना चाहती है। इसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तो उसकी एक्टिवा दादूपुर हेड पर नहर के किनारे मिली। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि युवती के साथ एक युवक भी था। जब वह नहर में कूदी, तो युवक वहां से भाग निकला।

किशोरी के साथ छेड़छाड़, युवक पर केस

जासं, यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी किशोरी के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की। गांधीनगर थाना पुलिस को एक कालोनी निवासी महिला ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी 17 साल की है। 15 अक्टूबर को उसकी बेटी अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि तभी कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। एक आरोपित की पहचान प्रथम कुमार के रूप में हुई। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी बेटी को गलत शब्द बोले और छेड़छाड़ की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।